शनिवार, 6 मई 2017

नाश्ते के लिए करारे परांठे - अजवाईन वाले

सामग्री - गेंहूँ का आटा - 100 ग्राम,तेल तलने के लिए.
मसाले - नमक, हल्दी पाउडर,पिसी लाल मिर्च, जीरा व अजवाईन.
ऐच्छिक - ताजा कटा हरा धनिया.
विधि - आटे में सारे मसाले मिला लें। तेल का मोयन डालें। अच्छी तरह से एकसार करें। पानी डाल कर आटा गूंधें। 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ें। फिर आटे की लोई बना कर छोटे आकार में चौकोर बेलें। मोयन लगा कर मोड़ें । फिर बेलें। मोयन लगाएं। दोबारा मोड़ें। चौकोर आकार के परांठे बेलें। तवे पर सेंकें। तेल लगा कर दूसरी तरफ से भी करारे होने तक सेंकें।बीच में से  तिरछे काटें। चाय के साथ या हरी चटनी,नींबू अचार के साथ खाने को दें। बच्चों के टिफिन के लिए ये एक बढ़िया नाश्ता है।