रविवार, 31 दिसंबर 2017

Sprouts अंकुरित चना-मूंग बनाएं

सभी गृहिणियां जानती हैं कि अंकुरित भोजन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।अंकुरित चने,मूंग,मोठ और मैथीदाने की सब्जी बना कर खाने से अनेक बीमारियां दूर रहती हैं। बिना घी- तेल का भोजन करने वालों के लिए तो sprouts वरदान हैं। चने,मूंग और दूसरे अन्न अंकुरित करने पर कई बार उनमें से स्मेल आने लगती है। कई बार ऐसा भी होता है कि हमने चने,मूंग उगाने के लिए रखे और वो सड़ने लगे।
तो आज मैं आपको कोई भी अन्न उगाने की सही विधि यहां बताने जा रही हूँ :-
1.जो भी अनाज आप उगाना चाहती हैं,उसे पहले छान- बीन कर साफ़ कर लें। उसके बाद साफ़ पानी से धोए जिससे धूल-मिट्टी व केमिकल निकल जाएँ।
2. एक घण्टे तक उन्हें किसी बर्तन में रखा रहने दें जिससे वे पानी सोख कर थोडा फुल जाएँ।
3. अब उन्हें मोटे सूती कपड़े में लपेट कर कहीं ऊँची जगह लटका दें ताकि बचा पानी निकल जाये।
4.  फिर अनाज को एक बार साफ पानी से धोएं। कपड़े की पोटली जैसा बना कर उसमें अनाज बांध कर किसी गर्म स्थान पर रख दें।
5. दो दिन बाद खोल कर देखें। अंकुर निकल आये होंगे। अब आप इन्हें एक बार फिर पानी से धोएं और काम में लें।
6. आप इन sprouts  का उपयोग अनेक प्रकार से कर सकते हैं। सब्जी, चाट, पराठे, या सलाद के रूप में।
7. सबसे उत्तम तरीका है इसके खाने का कि इन्हें सीधे कच्चे ही, बिना नमक- मिर्च के खाया जाये।