गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

दाल जल्दी कैसे पके ?


सभी घरों में  किसी न किसी तरह की दाल रोज बनती ही है। चाहे वह तुअर दाल हो,चना दाल या मुंग दाल हो। आमतौर पर दालों को सीझने में समय लगता है। मैं आपको कुछ सरल उपाय बताती हूँ जिससे दालें जल्दी पक जाएंगी।
1. आपको जो भी दाल सवेरे के भोजन में बनाना हो वह आप एक दिन पहले रात को पानी में भिगो कर रख दें। इससे दाल रात भर में फुल जायेगी और गलने में समय कम लगेगा।
2. यदि दाल रात को भिगोना भूल जाएँ तो सवेरे 10-15 मिनट गर्म पानी में दाल भिगो लें। इससे दाल पकने  में वक्त नहीं लगेगा।
3. दाल खारे पानी में न पकाएं। हमेशा दाल मीठे पानी में ही पकाएं। खारे पानी में दाल मुश्किल से पकती है।
4. कुकर में दाल बनाते समय खूब सारा पानी न डालें। पानी दाल से एक इंच ऊपर रहे, इतना ही पानी डालें।
5. जब दाल में दो सिटी आ जाये तब कुकर ठंडा करके खोलें और दाल को रवाई से अच्छी तरह घोट लें। फिर कुकर बन्द कर गैस पर चढ़ा दें और दो सिटी और लें।

आशा है, आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होगी।

घर में रखी चीजों से बहुत सरल तरीके से स्वादिष्ट काढ़ा बनाने के लिए नीचे दिये लिंक को कॉपी करिए -

https://saadabhojan.blogspot.com/2021/06/blog-post.html