बिना ओवन बिना बेकिंग पावडर, बिना सोड़ा, बिना इस्ट, बिना सूजी-मैदा -आटे के बिस्किट बनाने की विधि
No Oven, No Baking powder, No Baking soda, No Yeast, No Suji, No Maida- aate ke biscuits recipe
बाजार से खरीदे गए बिस्किट्स के बजाय घर में बनाये बिस्किट्स सेहत के लिए सुरक्षित होते हैं। घर पर बनाये बिस्किट्स में आप अपने हिसाब से शक्कर की मात्रा घटा- बढ़ा कर टेस्ट के अनुसार बना सकते हैं। तो क्यों न बनाये जाएं आटे के बिस्किट्स।
आटे के बिस्किट बनाने के लिए हमें न तो ओवन चाहिए न ईस्ट,न बेंकिंग पाउडर और न ही बेकिंग सोड़ा। सिम्पल तरीके से बनाये गए ये बिस्किट महीनों खराब नहीं होंगे। आप कहीं घूमने बाहर जा रहे हों तो ये बिस्किट बनाकर अवश्य ले जाएं। सफर में हर समय इनका स्वाद सबका उत्साह बढ़ा देगा।
सामग्री :- गेंहू का आटा 100 ग्राम
शुद्ध घी 50 ग्राम
पिसी शक्कर 50 ग्राम
इलायची पिसी हुई जरा सी
ठंडा दूध
तलने के लिए तेल या घी
विधि :-घी और शक्कर के बुरे को मिलाकर अच्छे से फेंटें। जब शक्कर घुल जाए तो इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
अब मिश्रण में आटा और इलाइची पावडर डालकर दोबारा घोटें। बीच-बीच में थोड़ा थोड़ा दूध मिलाते जाएं और एक कड़ा dough बना लें। dough नरम नहीं होना चाहिए वरना आपके बिस्किट तलने में बहुत समय लेंगे और कच्चे रह जाएंगे।
इस dough को 15 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। अब dough के छोटे-छोटे लोए लेकर हथेली के बीच में दबाकर चौकोर बिस्किट बना लें। बिस्किट्स को चाकू से गोद दें। कढ़ाही में तेल या घी डालकर गैस की आंच पर रखें। तेल गर्म होने पर इसमें एक एक कर बिस्किट्स डालें। आप देखेंगे कि बिस्किट्स फूलने लगे हैं। ये बिस्किट दोनों तरफ से लाल होने तक तल लें। आटे के ये बिस्किट्स बेहद क्रिस्पी बनते हैं।
