बादाम के बारे में सभी जानते हैं कि यह दिमागी ताकत के लिए खाई जाती है। बादाम प्रोटीन का भी एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। इस कारण से यह बढ़ते बच्चों के लिए बहुत लाभकारी है। इसके अलावा बादाम में कैल्शियम, मैग्नेशियम, विटामिन ई और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। बादाम मधुमेह के रोगियों के लिए एक बढ़िया आहार है। क्योंकि बादाम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद देती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है जो मधुमेह की एक वजह है। बादाम को इसके अद्भुत पौषक तत्वों से भरा होने के कारण "सुपर फूड" कहते हैं। पर बादाम खाने के भी कुछ नियम हैं। उन नियमों का पालन करके ही बादाम सेवन करनी चाहिए। वरना उल्टा आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। देखें, बादाम सेवन करने के नियम -
1. बादाम पचने में भारी होती है। इसलिए इसको कम मात्रा में खाना ठीक रहता है। अन्यथा सुस्ती,मोटापा और कब्जियत जैसी शिकायत हो सकती है।
2. बादाम खाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का ही है। क्योंकि उस समय शरीर रात भर के आराम के बाद एकदम स्वस्थ्य होता है। जिससे बादाम जल्दी हजम हो जाती है।
3. बादाम के छिलके बहुत मुश्किल से पचते हैं। इसलिए कच्ची बादाम नहीं खाना चाहिये। बादाम को रात भर पानी में भिगोएं। सवेरे छिलका निकाल कर खाएं।
4. बादाम और काली मिर्च का संयोग अत्यंत लाभप्रद माना जाता है। बादाम के साथ एक-दो साबुत काली मिर्च अवश्य चबाएं। बादाम दुगना फायदा देगी।
5. बादाम में विटामिन ई काफी मात्रा में होता है। विटामिन ई बालों और त्वचा के लिए लाभदायक है। 4-5 बादाम में करीब 0.6 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। इससे ज्यादा मात्रा में विटामिन ई शरीर के लिये नुकसानदेह है।
6. बुजुर्ग व्यक्ति बादाम, मिश्री और कालीमिर्च को पीस कर चूर्ण बनवा लेवें। सुबह-रात को दूध के साथ इस चूर्ण का सेवन करें।
7. बादाम और मुनक्का का मेल भी इन दोनों के गुणों में कई गुणा वृद्धि करता है।
8. अगर बादाम को महीन पीसकर हल्के गुनगुने दूध के साथ लिया जाय तो इसके फायदे हज़ारों गुना बढ़ जाएंगे।