आलू एक ऐसी सब्जी है जो गृहिणी सदैव अपने रसोईघर में रखती ही है। ये है भी तो इतनी टेस्टी और पोषक कि घर में सबकी मनपसन्द सब्जी है। वास्तव में आलू आम सब्जी की तरह पौधे के ऊपरी हिस्से में फल-फूल के रूप में नहीं उगता बल्कि यह पौधे का तना होता है जो भूमि के नीचे मिट्टी में पनपता है।
आइए आलू से एक शानदार डिश बनाना जानते हैं :-
आलू के कटलेट्स -
सामग्री : 4 आलू उबले- छिले,मूंगफली दाना सिंके व बारिक कुटे हुए,काजू, किश्मिश,अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरीमिर्च पिसी हुई,नमक,हरा धनिया कटा हुआ और निम्बू का रस।ये सब अंदाज से व तलने के लिए तेल।
विधि : उबले-छिले आलुओं को मैश कर लें।फिर उसमें ऊपर लिखी सारी सामग्री मिला लें।अब इनके छोटे-छोटे हिस्से करके हथेली पर रख कर गोल या लंबे जैसा भी पसन्द हो कटलेट्स बना कर थाली में रखद लें। कढ़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर तलें।हरी चटनी,ई।इमली-टमाटर की चटनी के साथ स्वादिष्ट कटलेट्स परोसें।
बहुत सी महिलाएं कटलेट्स को मैदे या ब्रेड क्रम्स में लपेट कर तलती हैं लेकिन ऐसा करने से कटलेट्स में आलू का स्वाद कम हो जाता है फिर उन्हें व्रत-उपवास में भी नहीं खा सकते हैं। इसलिए उपरोक्त विधि से कटलेट्स बनाइये और वाह-वाही लूटिए।