गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

नमकीन केशरिया भात कैसे बनाएं

 हमारे ब्लॉग saadabhojan.blogspot.com का मुख्य उद्देश्य है,अपने देश की परंपरागत विधि से बनाया गया सात्विक और पौष्टिक भोजन के बारे में आपको बताना। मॉडर्न जमाने के नाम पर कुछ भी बना लिया जाए जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हो तो भोजन करने का कोई मतलब ही नहीं रहेगा। तो आज हम आपको ऐसी ही एक साधारण सी लेकिन स्वास्थ्यकर रेसिपी बता रहे हैं  जिसमें हल्दी का उपयोग विशेष रूप से किया गया है।हल्दी शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाती है,सर्दी-जुकाम से बचाव करती है,एंटीसेप्टिक है और रोगों के प्रति प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाती है।

नमकीन केशरिया भात:-
मुख्य सामग्री : 150 ग्राम चावल,हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावरडर, नमक,देसी घी,जीरा।
ऐच्छिक सामग्री :- 15 20 काजू और 4 आलू।
विधि :- चावल को दो-तीन बार पानी से धोकर आधा घण्टा गलने रख दें।फिर तपेली में लगभग 600 मिली लीटर  पानी लेकर गैस पर उबलने रखें।पानी में हल्दी पौड़,लाल मिर्च और नमक भी डाल दें।जब पानी खोलने लगे तो उसमें चावल डाल दें। बीच-बीच में चम्मच से चलाती रहें।जब चावल पक जाएं तो गैस बंद कर तपेली ढंक दें।
कड़ाही में घी डाल कर काजू तल लें।फिर उसी घी में आलू के लंबे-लंबे टुकड़े करके तल लें। काजू और आलू के टुकड़ों को नमक व  लाल मिर्च डालकर एक प्लेट में निकाल लें।
अब कड़ाही के बचे घी को  गर्म करें।जीरा डालें। फिर यही छौंक चावल की तपेली में डाल दें।अच्छे से मिलाएं।
परोसते समय तले काजू व आलू मिला दें।चाहें तो आलू और काजू अलग से प्लेट में रख सकते हैं।ये चावल दिखने ने इतने सुंदर और खाने में इतने स्वादिष्ट होते हैं कि सभी को विशेषकर बच्चों को बेहदपसंद आते हैं।