आज हम बनाएंगे कड़क काढ़ा। जिसके लिए जो भी चीजें चाहिए, सभी हम सबके घरों में उपलब्ध रहती हैं। अच्छी बात यह है कि काढ़ा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। तो आइये शुरू। करते हैं काढ़ा बनाना -
2. दालचीनी का छोटा टुकड़ा
3. 5-6 कालीमिर्च के दाने
4. अदरक का छोटा टुकड़ा
5. दो लौंग
6. थोड़ा सा गुड़
विधि -
गुड़ को छोड़कर सारी सामग्री को खलबत्ते में कूट लें। फिर पतीली में 100 ml पानी लेकर सारी सामग्री डाल दें। गुड़ को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े करके डाल दें। पतीली को गैस की आंच पर चढ़ाएं और पानी को उबलने दें। पानी उबलते-उबलते जब काफी कम हो जाए और उसका रंग चाय की तरह गहरा हो जाये तो उसे किसी प्याले में छानें। ऊपर से पुदीने के पत्ते डाल दें। यह काढ़ा थोड़ा गर्म ही पियें। आपकी सर्दी-जुकाम, खांसी सब रफूचक्कर हो जाएंगे।
