शनिवार, 15 जून 2024

क्या नमक के पानी का पौंछा लगाना सही है?

 बहनों, मैने कई टूट्यूब चैनल्स, न्यूजपेपर्स और अन्य सोशल मीडिया पर कई बार देखा-पढ़ा है कि घर के फर्श पर पौंछा लगाते समय पानी में खाने का नमक डालने से फर्श बैक्टीरिया-रहित, अधिक चमकीला और साफ दिखता है। 

मेरा यह मानना है कि ऐसा करने से न तो फर्श साफ होता है न बैक्टीरिया खत्म होते हैं। बल्कि ऐसा करने से उल्टे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

यही नमक जब आप घर में चलते-फिरते है, तो आपके पैरों में लगेगा। जिससे पैरों में चिपचिपाहट महसूस होती है और पैरों की कोमल त्वचा को हानि हो सकती है।साथ ही यदि त्वचा में कहीं कट लगा हो तो उस पर नमक लगने से जलन होगी।

नमक एक अत्यंत तीव्र रसायनिक लवण है। इसका प्रयोग फर्श पर करने से फर्श धीरे-धीरे खुरदुरा हो जाता है।

हमारे पुराणों में नमक को अत्यधिक सम्मानजनक स्थान दिया गया है। इन ग्रंथों में वर्णित है कि नमक जमीन पर बिखरने से पाप के भागी बनते हैं। पुराने जमाने में नमक यदि धरती पर गिर जाता था तो इसे एक अपशगुन माना जाता था।

इसलिए भविष्य में कभी भी पौंछा लगाने में नमक का प्रयोग न करें।