सामग्री :- अजवाइन के पत्ते आवश्यकता अनुसार
घोल बनाने के लिए बेसन
नमक
लाल मिर्च पावडर
सूखा धनिया पावडर
हींग।
बस। अजवाइन के भजिये में इन चीजों के अलावा किसी अन्य वस्तु की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो हरी मिर्च,हरा धनिया और दूसरी सामग्री डाल सकते हैं।यह आपकी इच्छा पर निर्भर है। लेकिन अजवाइन के पत्तों का असली स्वाद लेने के लिए कम से कम मसाले इस्तेमाल करें।
विधि :- बेसन में उपरोक्त सभी मसाले मिला कर पानी से भजिये बनाने का घोल तैयार करें। गैस चालू करके कढ़ाही में तेल डालकर रखें। तेल अच्छा गर्म हो जाये तो अजवाइन के पत्ते एक -एक करके बेसन के घोल में लपेट कर तेल में छोड़ते जाएं, ठीक वैसे ही जैसे गिलकी,आलू,पालक आदि के भजिये बनाते हैं। दोनों तरफ से अलट - पलट कर भजिये सुनहरे होने तक तलें। फिर तेल से निकालकर प्लेट में सर्व करें।
