साबूदाने की खिचड़ी बना रही हैं ? तो आइए मैं आपको इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने की तरकीब बताती हूँ।
साबूदाने की खिचड़ी में एक महत्वपूर्ण सामग्री मूंगफली दाना होता है। साबूदाने की खिचड़ी में मूंगफली दाने को जब आप सेंकें तो सेंकने में जल्दबाजी न करें। दानों को थोड़ा गहरा रंग आने तक सिंकाई करें। दाने अच्छी तरह से सिंकने की यही पहचान है कि सिंकने पर एकदम तेज महक आने लगती है। दाने कच्चे रहने पर खिचड़ी बेस्वाद लगेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें