मैथी के परांठे ऐसे बनाएं:-
1. गेंहू का आटा 100 ग्राम, बेसन 25 ग्राम, हरा धनिया बारीक कटा, अजवाईन, नमक,हल्दी,लाल मिर्च ,मैथी साफ,बारीक कटी हुई, एक छोटा प्याज, दो गांठअदरक व तीन हरी मिर्च ।
मैथी के परांठे बनाने की विधि:-
अदरक,प्याज,हरी मिर्च तीनों को खरल या इमाम दस्ते में कूटकर एक जान कर लें।अब परात में बाकी बची सामग्री अच्छे से मिला लें।पानी डाल कर रोटी से थोड़ा कड़ा आटा गूंथे।इस आटे को लगभग आधा घंटा ढंक कर रखें। फिर थोड़े मोटे परांठे बेल कर धीमी आंच पर तेल डालते हुए सेकें।गरमा-गर्म परांठे टमाटर के सलाद के साथ परोसें।

- आप चाहे तो आटा गूंथते समय तेल का मोयन डाल सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें