साबूदाना खिचड़ी सबकी मनपसन्द डिश है। घर में किसी का व्रत हो तो बाकी लोग भी साबूदाने की खिचड़ी खाये बगैर नहीं मानते। तो आईये आज साबूदाना खिचड़ी बनाई जाए।
आवश्यक सामग्री : साबूदाना 100 ग्राम, आलू उबले 150 ग्राम, मूंगफली के सिके दाने 60 ग्राम, सेंधा नमक स्वाद के हिसाब से, लाल मिर्च पाउडर, जीरा थोड़ा सा, हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, बघार के लिए खाने का तेल या घी।
विधि : साबूदाना को धो कर दो-तीन घंटे पानी में भीगने के लिए छोड़ दें जिससे वो फूल जाएं। इसके बाद सारा पानी निथार कर साबूदाने को अलग बर्तन में निकाल लें। सिंके हुए मूंगफली के दानों को दरदरा पीस लें। अब इन दानों को भीगे हुए साबूदाना में मिला दें और किसी प्लेट से आधा घंटे के लिए ढंक कर रख दें।

कढ़ाही में तेल या घी जो भी आपको पसंद हो, डाल कर गैस की आंच पर रखें। तेल-घी गरम होने पर उसमें जीरा डालें। जीरा सिकने के बाद कटी हरी मिर्च डालें। फिर उबले कटे आलू डाल कर लाल मिर्च, सेंधा नमक मिला कर अच्छे से चलाएं। दो मिनट बाद भिगोए हुए साबूदाने और मूंगफली दाने डालें। सब चीजों को चम्मच से हिलाते हुए एकसार करें और थोड़ी देर के लिए ढक्कन ढंक कर आंच पर भाप में पकने दें। थोड़ी देर बाद ढक्कन हटा कर कटा हरा धनिया और नींबू का रस मिला दें। खिचड़ी तैयार हो गई।
नोट~ 1.यदि आप व्रत में हरी मिर्च व धनिया न खाते हों तो खिचड़ी इनके बिना ही बनाएं।
2. व्रत की साबूदाने की खिचड़ी में शक्कर नहीं डाली जाती है लेकिन आप ऐसे ही शौकिया बना रहे हैं तो हल्की शक्कर खिचड़ी के स्वाद को हज़ार गुना बढ़ा देगी।