किचन में भोजन बनाते समय पर्याप्त सावधानी रखने पर भी कुछ हादसे हो जाते हैं। यदि आप गैस के पास खड़े हो कर भोजन बना रही हों और अचानक कढ़ाई का तेल उछल कर आप पर आ गिरे तो !! गंभीर रूप से जलने पर तो डॉक्टर के पास ही जाना पड़ता है लेकिन मामूली जलने पर महिलाएं घबरा जाती हैं।ऐसी परिस्थिति में आप को सबसे पहले तुरन्त वाश बेसिन में जा कर ठन्डे पानी से जले स्थान को धोना चाहिये। फिर आसपास यदि कोई पौधे वाला गमला हो तो जले स्थान पर उसकी मिट्टी लगा लें। फिर चाहें तो किसी डॉक्टर के पास जायँ। आजकल जले स्थान पर टूथपेस्ट लगाने का काफी चलन हो गया है। टूथपेस्ट में केमिकल मिले रहते हैं। टूथपेस्ट कदापि न लगायें। यदि गमले की मिट्टी न उपलब्ध हो तो गूंधे हुए आटे की चपाती बना कर फौरन जले हुए स्थान पर चिपका दें। इससे जले स्थान पर ठंडाई महसूस होगी व फफोले भी नहीं पड़ेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें