शनिवार, 24 जून 2017

हलवा ज्यादा स्वादिष्ट कैसे बने ?

घर में कोई त्योहार हो या पूजा या फिर मेहमान आये हों, हलवा एक जल्दी बनने वाली मिठाई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को हलवा पसन्द आता है। हलवा यूं तो आसानी से बन जाता है पर यदि कुछ सावधानियां रखें तो इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। आईये, पढ़ते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स-
1. ज्यादातर घरों में सूजी का हलवा बनता है लेकिन यदि सूजी नहीं हो तो आटे का हलवा भी बनाया जा सकता है। वह भी सब को उतना ही पसंद आएगा।

2. जब सूजी सेंके तो घी की मात्रा 100 ग्राम में 25 ग्राम के हिसाब से लें। ज्यादा घी डालने से एक तो हलवा खाने में हैवी पड़ता है दूसरे सूजी सेंकते समय टाईम भी ज्यादा लगता है।

3. सूजी सेंकते समय उसे लगातार खुरपी से चलाती रहें। पूरी सूजी एकसार सिके इस बात का ध्यान रखें।

4. जब सूजी सिक कर भूरे रंग की होने लगे तो दूसरे गैस पर एक भगौने में पानी उबलने चढ़ा दें। पानी की जगह यदि दूध का प्रयोग करें तो हलवा बहुत स्वादिष्ट बनता है।

5. सिकी हुई सूजी में  उबलता पानी  थोडा थोडा करके डालें। आंच मद्दी कर दें। जब सूजी पहले वाला पानी सोख ले तब खुरपी से चला कर एकसार करें और फिर थोडा पानी फिरसे डालें। इसी तरह चार-पांच बार पानी डाल कर जल्दी जल्दी चलाती रहें वरना हलवे में गांठें पड़ जायँगी।

6. जब सूजी अच्छे से सिंक जाए तो 100 ग्राम सूजी में 30 ग्राम शक्कर डालें। फिर से मिक्स करें शक्कर गलने तक हलवा हिलाती रहें।

7. हलवा बनने के बाद यदि उसमें इलायची और काजू- बादाम डाल दी जाय तो क्या कहने ! 
लीजिये हलवा तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें