यहां हम आपको दही की खट्टी चटनी बनाना बता रहे हैं।इसे बनाएं, वास्तव में यह चटनी इतनी स्वादिष्ट है कि घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक,सबको पसंद आएगी।
सामग्री - ताजा दही 25 ग्राम, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च, पिसा सूखा हरा धनिया एक छोटा चम्मच, नमक, लहसुन की 7-8 कलियां कुटी हुई, एक छोटा कटा प्याज, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा, हींग, तेल ।
विधि :- दही में लाल मिर्च, पिसा धनिया, नमक मिला कर अच्छे से फेंटे। कढ़ाही में तेल डाल कर आंच पर रखें।
तेल गरम होने पर जीरा डाल कर तड़काएं। फिर हींग डालें। अब कुटी हुई लहसुन की कलियां डालें और लहसुन भूरी होने तक पकाएं। फिर कटे प्याज डालें और थोड़ी देर भूनें। आखिर में दही का मिश्रण डालें और चलाऐं, जब तक चटनी अच्छी तरह न पक जाए। बस चटनी तैयार हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें