शुक्रवार, 6 जून 2025

मक्की के आटे की मसाला-टिक्की

 


 मक्की के आटे की रोटी तो आप बनाते ही होंगे,आज बनाइए मक्की के आटे की मसाला- टिक्की।

ये साइज में रोटी और पराठे से काफी छोटी होती है। वैसे इसकी कोई निश्चित साइज नहीं है, आप चाहें तो रोटी जितनी बड़ी टिक्की भी बना सकते हैं।

सामग्री ~ मक्की का आटा 250 ग्राम, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा, अजवाइन, हींग, हरी मिर्च,अदरक, हरा धनिया। सेंकने के लिए तेल।

विधि ~  हरी मिर्च,अदरक और धनिया को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। जीरा और अजवाइन को खरल में दरदरा कूट लें। 

अब आटे में सारे मसाले मिला लें। फिर अजवाइन और जीरा व मिर्च,अदरक,धनिया का पेस्ट भी मिला दें। 

पानी से आटा गूंधें। आटे को दस मिनट ढंक कर रख दें।

छोटी छोटी लोई लेकर हथेली के बीच रख कर थेपें और टिक्की बनाएं। तवे पर तेल की सहायता से दोनों तरफ से लाल होने तक अच्छी सिंकाई करें। 

वैसे ये टिक्की अचार या किसी अन्य चीज के बिना ही बहुत स्वादिष्ट लगती है पर यदि आप प्याज खाते हैं तो कच्चे प्याज के साथ खायेंगे तो कहना ही क्या !!


अब आए में सारे मसाले



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें