एनीमिया के लक्षण -
एनीमिया का इलाज -
2- अनार पीलिया रोग में भी गुणकारी है। 100 ml अनार के ताजे रस में एक चम्मच पिसी मिश्री या ग्लूकोज़ मिला कर रोगी को देने से पीलिया जल्द ठीक हो जाता है।
सादा भोजन, उच्च विचार ! यही सिद्धांत है, इस ब्लॉग का। परंपरागत भारतीय भोजन सादा, सुस्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस ब्लॉग की हर पोस्ट में आपको ऐसे ही सादे भोजन के बारे में जानकारी देंगे। व्यूअर्स से रिक्वेस्ट है कि आप एक ही पोस्ट पढ़ कर न रुक जाएं। कृपया नीचे जहां '"मुखपृष्ठ" लिखा है, उसके दायीं तरफ के तीर वाले निशान पर क्लिक करने पुरानी पोस्ट और बाईं तरफ के तीर पर क्लिक करने से नई पोस्ट पढ़ें। "मुखपृष्ठ" के नीचे लिखे "वेबवर्जन" पर क्लिक करके पोस्ट का वेबवर्जन पढ़ें।
सफेद राजमा की सब्जी बनाने की विधि:
सामग्री:
1. सफेद राजमा 150 ग्राम
2. टमाटर एक
3. हरी मिर्च, धनिया
4. मसाले: नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर
5. छौंक के लिए: राई, जीरा, हींग, एक चम्मच शहद तेल या घी
विधि:
सफेद राजमा को धो कर पानी मेंआधा घंटे तक भिगने के लिए छोड़ दें। फिर कुकर में नमक, हल्दी डालकर चार सिटी आने तक पकाएं। एक बर्तन में तेल या घी डालकर गर्म करें। तेल-घई जब अच्छे से गर्म हो जाए तो राई डालकर तड़काएं। अब जीरा डालकर थोड़ी देर भूनें। फिर हींग डालें अब बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। फिर कटे टमाटर डालें और टमाटर गलने तक चम्मच से हिलाते रहें। नमक डालें।
दो मिनट पश्चात कुकर में पके राजमा डालें। स्वाद के हिसाब से ऊपर लिखे सभी मसाले राजमा में मिलाएं। राजमा बहुत सुखे लग रहें हों तो आवश्यकता अनुसार गर्म पानी डालकर एकसार करें। पांच मिनट बाद गैस से नीचे उतार लें।कटा हरा धनिया डालें।
सफेद राजमा सर्व करने के लिए तैयार है।
नोट:- यदि आप लहसुन, प्याज पसंद करते हैं तो छौंक में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।