शनिवार, 9 मई 2026

डिजाइनदार बैग और पर्स खरीदने में सावधानी रखें

   


 लड़कियों, युवतियों और महिलाओं की एक खास जरूरत है, पर्स। बाजार में खरीदने निकलें तो दिमाग काम नहीं करता कि कौनसा पर्स लें। इच्छा तो होती है कि सारे के सारे ले आएं, हर रोज एक ड्रेस के साथ मैचिंग पर्स !

लेकिन अपनी मेहनत की कमाई को सोच-समझ कर खर्च करें। फिल्मी हिरोइनों के कांधे पर लटके लाखों के, कई बार तो करोड़ों के ऊंचे ब्रांड्स के, बेशकीमती बैग्स सिर्फ दिखावे के होते हैं। शायद ये लोग भी यूज नहीं करते हैं। एकाध बार पोज देने के लिए इस्तेमाल करने के बाद ये कहां जाते हैं,पता नहीं।

हम सामान्य मध्यमवर्गीय लोग फिजूल की इन मीडिया वालों की बातों में न आएं यही उचित है।

महंगे पर्स में अक्सर स्टोन्स, मोती और डायमंड्स चिपकाए जाते हैं। ये सब शो के लिए ठीक लगे हैं लेकिन कुछ दिनों बाद ही इनमें से कई टपक पड़ते हैं और आपका बैग बेकार। इसलिए ऐसे पर्स न खरीदें।

दूसरी बात, कि मार्केट में बहुतसारे moon curved bags भी मिलते हैं। आपने देखा होगा कि मॉडल्स अक्सर इस तरह के पर्सेस लटकाए फोटो खिंचवाती हैं। ऐसे पर्स न खरीदें क्योंकि इन पर्स की जिप कर्व्ड बहुत जल्दी खराब हो जाती है और आपकी गाढ़ी कमाई हवा हो जाती है।

अब अगली बार पर्स खरीदने जाएं तो ध्यान से खरीदें।


गुरुवार, 26 मार्च 2026

प्याज का बेसन बनाने की सरलतम विधि

   


    प्याज का स्वादिष्ट बेसन बनाने के लिए हमें ज्यादा कुछ सामग्री नहीं चाहिए। जो जरूरी सामग्री हैं वो इस तरह हैं :~

1. बारीक कटी प्याज 1कटोरी

2. बेसन तीन कटोरी

3. खाने का तेल, सरसों, मूंगफली, सोया, जैसा भीं आप यूज करते हों।

4. हरी मिर्च बारीक कटी

5. लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, सुखा धनिया पाउडर

6. बघार के लिए हींग, राई और जीरा।

विधि - कढ़ाही में तेल डाल कर गर्म करे और राई, जीरे का छौंक लगाएं। हींग डालें और फिर कटी हरी मिर्च डालें। दो मिनट बाद कटे प्याज डाल कर भूनें। जन प्याज नर्म हो जाएं तब बेसन डाल कर अच्छे से मिलाएं। एक बर्नर पर दो कटोरी पानी गर्म होने रखें। बेसन और प्याज को अच्छे से भूनें।

अब गर्म पानी डाल दें और अच्छे से मिलाएं गांठे न पड़ें ध्यान रहे। सभी मसाले डालें और बेसन सेंकें। बेसन धीरे-धीरे लाल होने लगेगा। जब बेसन पूरी तरह से सिंक जाए तब गैस बंद करें।

प्याज के बेसन का स्वाद इसकी सिकाई पर निर्भर करता है। बढ़िया सिका हुआ प्याज का बेसन खा कर देखिए, हलवे से कम स्सवादिष्ट नहीं लगेगा।