लड़कियों, युवतियों और महिलाओं की एक खास जरूरत है, पर्स। बाजार में खरीदने निकलें तो दिमाग काम नहीं करता कि कौनसा पर्स लें। इच्छा तो होती है कि सारे के सारे ले आएं, हर रोज एक ड्रेस के साथ मैचिंग पर्स !
लेकिन अपनी मेहनत की कमाई को सोच-समझ कर खर्च करें। फिल्मी हिरोइनों के कांधे पर लटके लाखों के, कई बार तो करोड़ों के ऊंचे ब्रांड्स के, बेशकीमती बैग्स सिर्फ दिखावे के होते हैं। शायद ये लोग भी यूज नहीं करते हैं। एकाध बार पोज देने के लिए इस्तेमाल करने के बाद ये कहां जाते हैं,पता नहीं।
हम सामान्य मध्यमवर्गीय लोग फिजूल की इन मीडिया वालों की बातों में न आएं यही उचित है।
महंगे पर्स में अक्सर स्टोन्स, मोती और डायमंड्स चिपकाए जाते हैं। ये सब शो के लिए ठीक लगे हैं लेकिन कुछ दिनों बाद ही इनमें से कई टपक पड़ते हैं और आपका बैग बेकार। इसलिए ऐसे पर्स न खरीदें।
दूसरी बात, कि मार्केट में बहुतसारे moon curved bags भी मिलते हैं। आपने देखा होगा कि मॉडल्स अक्सर इस तरह के पर्सेस लटकाए फोटो खिंचवाती हैं। ऐसे पर्स न खरीदें क्योंकि इन पर्स की जिप कर्व्ड बहुत जल्दी खराब हो जाती है और आपकी गाढ़ी कमाई हवा हो जाती है।
अब अगली बार पर्स खरीदने जाएं तो ध्यान से खरीदें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें