बरसात आने से पहले यदि रसोई के काम आने वाली वस्तुओं को सुरक्षित न रखा जाए तो वे सड़ जाती हैं और उनमें कीड़े लग जाते हैं। इसलिए आजकल गृहिणियां चीजों की साल-सम्हाल से बचने के लिए सीमित मात्रा में ही रसोई का सामान खरीदती हैं। यह ठीक भी है लेकिन इससे गृहिणी को एन वक्त पर दिक्कत भी आ सकती है। सफल गृहिणियां हमेशा अपने किचन में रोजमर्रा की सामग्री वर्ष भर के लिए स्टाक करके रखती है। लेकिन इनकी उचित रख-रखाव न हो तो ये चीजें खराब होने लगती हैं। बरसात का मौसम आते ही महिलाएं किचन सामग्री की सुरक्षा की चिंता करने लगती हैं।हम यहां आपको अनाज-दालें वगैरह सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स बता रहे हैं :
1.सभी सामग्री को कस कर बन्द करके डब्बों में भरें। स्टोर रूम में नमी न रहती हो।
2. पिसी लाल मिर्च में खड़े नमक के ढेले रखें या फिर लौंग भी डाल कर रख सकते हैं ।
गेंहू को अच्छी तरह साफ करके स्टोर करें।उनमें यदि कोई गेंहू सड़ा या कीड़ा लगा होगा तो वह सारे गेंहू को बेकार कर देगा।
3. गेंहू में नीम के पत्ते और डंठल डालने से वे वर्ष भर खराब नहीं होंगे।
4. चावल को धूप में नहीं रखा जाता है।इससे वो टूट जाते हैं।चावल को लटों और कीड़ों से बचाने हेतु उनमें बोरिक पाउडर मिलाएं।
5. दालों को सड़ने से बचाने के लिए पहले उन्हें अच्छी तरह धूप में सुखाएं फिर नीम की पत्तियां और डंठल रखें।
6.इमली को चिएँ निकाल कर स्टोर करें। ताजी इमली में थोड़ी लाल मिर्च,नमक और हींग डाल कर लड्डू बांध कर स्टोर करने से वह खराब नहीं होती।
7. शक्कर रखने की जगह पर पहले वहां अच्छे के जमीन पर DDT POWDER की परत बिछा दें जिससे चीटियां नहीं आ पाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें