सोमवार, 7 सितंबर 2020

चंवले यानि लोबिया की सब्जी chawle ki sabji


चंवले  की सब्जी chawle ki sabji बनाने के लिये निम्न सामग्री चाहिए -
CHAWALE SABJI  RECIPE

सामग्री

1. चंवले 100 ग्राम

2. एक छोटी प्याज बारीक कटी 

3. लाल मिर्च पावडर एक छोटा चम्मच

4. हल्दी पावडर आधा छोटा चम्मच

5. सूखा धनिया पावडर आधा छोटा चम्मच

6. राई छोंक के लिए

7. जीरा थोड़ा सा

8. हींग जरा सी

9. दो बारीक कटी हरी मिर्च

10.ताजा हरे धनिये की पत्तियां

11. तीन चम्मच खाने का तेल

विधि

चंवले को पानी से धो लें और फिर एक घण्टे तक पानी में गलने के लिए छोड़ दें। अब इन चंवलों को कुकर में तीन सिटी आने तक पकाएं। 

कढ़ाही में तेल डालकर आंच पर रखें। तेल गरम होने पर राई डालें। जब राई तड़कना बन्द कर दे तो जीरा डालें। फिर प्याज डालकर भूरे होने तक पकायें। आखिरी में हरी मिर्च डालें। 

चंवलों को कुकर में से निकाल कर एक बाउल में डाल दें। चंवलों में हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर व नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

इन चंवलों को कढ़ाही में डालें और एकसार करें। जरूरत अनुसार पानी भी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। हरे धनिये की बारीक कटी पत्तियां ऊपर से डालें।

चंवले की सब्जी तैयार है। यह सब्जी छोले की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी, परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है। उत्तर और मध्य भारत में विवाह समारोहों में अक्सर यह सब्जी बनाई जाती है और बहुत पसंद की जाती है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें