भुट्टे यानि Corn का उपयोग हम ज्यादातर सेंक कर खाने, सब्जी, कचौरी या किस बनाने में करते हैं लेकिन आज हम आपको इसका सूप यानि Corn Soup बनाना सिखाते हैं। किसी भी सब्जी या फल का सूप बनाने से उस वस्तु के सारे गुण सुप में समा जाते हैं। साथ ही सूप Soup सुपाच्य और स्वादिष्ट होने से इसे शौक से सेवन कर सकते हैं।
भुट्टे का सूप के लिए बनाने के लिए सामग्री - दो-तीन नरम व दूध युक्त भुट्टे, एक प्याज, थोड़ा सा बटर, 100 ml दूध, नमक और काली मिर्च।
विधि - भुट्टों को किस कर उनके दाने निकाल लें। कुकर में पानी डाल कर भुट्टे का किस पकाएं। दो सिटी आने के बाद उनको निकाल कर मिक्सर में चला कर सूप की छलनी से छान लें।
बर्तन में घी या बटर गर्म करके कटे प्याज तलें। फिर भुट्टे डाल दें । थोड़ा पानी डालें। 5 मिनट बाद दूध डाल दें। जब पक जाए तो नमक और पिसी काली मिर्च मिलाएं। यह सूप बच्चों- बड़ों और बुजुर्गों सब के लिए अत्यंत पौष्टिक है,बना कर अवश्य देखिए।











